Bank Holidays Alert: 18 से 20 फरवरी तक यहां पर बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट में अपने शहर का नाम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 12:33 PM (IST)

Bank Holidays Alert: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे चेक क्लियरेंस या केवाईसी (KYC), तो उसे आज ही निपटा लें। RBI के कैलेंडर के अनुसार 18 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यह छुट्टियाँ स्थानीय त्योहारों और महापुरुषों की जयंती के कारण दी गई हैं। आइए जानते हैं इन 3 दिनों का शेड्यूल

PunjabKesari

इन 3 दिनों का पूरा शेड्यूल:

  • रामकृष्ण जयंती 18 फरवरी : महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल (कोलकाता) और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

  • छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी : मराठा साम्राज्य के संस्थापक की जयंती के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र (मुंबई, पुणे, नागपुर) में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी छुट्टी रह सकती है।

  • राज्य स्थापना दिवस 20 फरवरी : मिजोरम (आइजोल) और अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर) में स्थापना दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे।

PunjabKesari

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM सेवाएं 24 घंटे काम करती रहेंगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News