Bharat Bandh Bank Closed: बैंक ग्राहकों के लिए अहम खबर, 'Bharat Bandh' के चलते जानें कहां खुले और कहां रहेंगे बंद?
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 10:02 AM (IST)
Bank Open Today : आज 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' का असर बैंकिंग सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। यदि आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। हालांकि रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से आज कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है लेकिन कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।
बैंक खुले हैं या बंद?
तकनीकी रूप से आज बैंक खुले रहेंगे लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण आपको सामान्य जैसी सेवाएं नहीं मिलेंगी।
-
सरकारी बैंक: SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों में स्टाफ की कमी रह सकती है क्योंकि प्रमुख यूनियनें (AIBEA, BEFI) हड़ताल का समर्थन कर रही हैं।
-
प्राइवेट बैंक: HDFC, ICICI और Axis जैसे निजी बैंकों में कामकाज काफी हद तक सामान्य रहने की उम्मीद है।
इन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
अगर आप शाखा में जाकर काम कराना चाहते हैं तो इन दिक्कतों के लिए तैयार रहें:
-
काउंटर सेवाएं: नकद जमा (Cash Deposit) या निकासी के लिए लंबी कतारें मिल सकती हैं।
-
चेक क्लीयरेंस: चेक प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है जिससे आपका भुगतान अटक सकता है।
-
लोन प्रोसेसिंग: कागजी कार्रवाई और लोन से जुड़े काम आज काफी धीमे रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग: आपके लिए राहत की खबर
हड़ताल का असर ऑनलाइन सेवाओं पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। आप घर बैठे ये काम बिना किसी बाधा के कर सकते हैं:
-
UPI पेमेंट: Google Pay, PhonePe और Paytm पहले की तरह काम करेंगे।
-
ATM: मशीनों में कैश उपलब्ध रहेगा हालांकि भारी भीड़ के कारण रिफिलिंग में देरी संभव है।
-
Net Banking: मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS) सामान्य रूप से जारी रहेगा।
परिवहन और बाजार की स्थिति
हड़ताल के कारण पंजाब, केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में रोडवेज बसों और ट्रकों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। कई स्थानीय बाजार भी आंशिक रूप से बंद हैं जिससे बैंक शाखा तक पहुंचना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
