चांद पर जाएंगे 'बालवीर' देव जोशी, 3 लाख लोगों में चुना गया नाम...इस दिन भरेंगे अंतरिक्ष के लिए उड़ान

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 03:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: टीवी की दुनिया के दिग्गज कलाकार और बच्चों के चहेते बालवीर यानि अभिनेता देव जोशी को चांद पर जाने का मौका मिला है। देव जोशी फिल्मों में नहीं बल्कि असल में चांद की सैर करने जा रहे हैं। जी हां देव ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। देव ने लिखा कि उनका चांद पर जाने का सपना साकार होने जा रहा है। चांद पर जाने के लिए देव जोशी सुपर एक्साइटेड हैं।

 

जापानी बिजनेसमैन युसाकु मायजावा (Yusaku Maezawa) ने चांद पर जाने की ट्रिप प्लान की है। चांद की सैर के लिए जाने वाले लोगों में एक नाम देव जोशी का भी है। देव जोशी को डियर मून प्रोजेक्ट का क्रू मेंबर बनने पर गर्व हो रहा है। उन्होंने लिखा- मैं शब्दों में अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता, ये फीलिंग हर चीज से परे है। मुझे #DearMoon के एक्स्ट्राऑर्डिनरी, अविश्वसनीय, जीवन में एक बार मिलने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व है। जिंदगी ने हमेशा नए-नए अवसर देकर मुझे सरप्राइज किया है और यह अब तक की सबसे बड़ी चीज है।

 

डियर मून क्रू मिशन क्या?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के यासुका मीजावा ने डियर मून मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने चांद की सैर पर जाने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। इसके लिए लाखों लोगों ने अप्लाई किया था। हालांकि लाखों लोगों में से सिर्फ 10 लोगों को फाइनल किया गाया है, जो चांद की सैर पर जाएंगे। इन्हीं में से एक बालवीर फेम एक्टर देव जोशी भी हैं।

PunjabKesari

2023 में जाएंगे चांद पर

चांद की सैर पर चुने गए लोग 2023 में रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि यह ट्रिप एक हफ्ते की होगी। इस ट्रिप के लिए सभी लोगों को मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल किया गया है।

 

‘डियरमून’ मिशन के क्रू में ये लोग शामिल

यासुका के टीम में अमेरिकी डीजे स्टीव आओकी, साउथ कोरिया के टॉप पॉप रैपर चोई सेउंग ह्यून, चेक रिपब्लिक के डांसर-कोरियोग्राफर येमी एडी, आयरलैंड की फोटोग्राफर रियानन एडम, यूके के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर करीम इलिया, अमेरिकी फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल, भारतीय अभिनेता देव जोशी जैसे नाम क्रू में शामिल हैं। बैकअप क्रू में उन्होंने यूएस ओलिंपिक स्नोबोर्डर कैटलिन फरिंगटन और जापानी डांसर मियू को चुना है।

 

भारत का चंद्रमिशन-3

साल 2008 में भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। भारत अमेरिका, सेवियत संघ, चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बना जो चांद तक पहुंच पाया। इसरो की तरफ से अगले साल जून में चंद्रयान-3 भेजा जाना है। भारत की तरफ से पहला अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड राकेश शर्मा के नाम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News