नेपाल चुनाव में ऐतिहासिक उलटफेर: बालेंद्र शाह की पार्टी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने जनता को दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 07:52 PM (IST)

International Desk: नेपाल के आम चुनाव में बड़ा  राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है।बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने भारी बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और अब सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। नेपाल के Election Commission of Nepal के अनुसार प्रत्यक्ष मतदान के तहत 165 सीटों में से आरएसपी 117 सीट जीत चुकी है, जबकि कई अन्य सीटों पर भी आगे चल रही है। चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब 35 वर्षीय बालेन शाह ने झापा-5 सीट से चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को लगभग 50,000 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।इस जीत के बाद बालेन शाह के नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना मजबूत हो गई है।

  • बालेन शाह: 68,348 वोट
  • केपी शर्मा ओली: 18,734 वोट

 

काठमांडू  में  RSP का  दबदबा

RSP  ने Kathmandu Valley में शानदार प्रदर्शन करते हुए:

  • काठमांडू की 10 सीट
  • भक्तपुर की 2 सीट
  • ललितपुर की 3 सीट
  • यानी कुल 15 सीटों पर क्लीन स्वीप कर दिया।

 

पुरानी पार्टियों को भारी नुकसान
इस चुनाव में नेपाल की पुरानी पार्टियों को बड़ा झटका लगा। कई बड़े नेता भी चुनाव हार गए, जिनमें कई पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

  • Nepali Congress: 17 सीट
  • Communist Party of Nepal (UML): 7 सीट
  • Nepal Communist Party: 7 सीट

 

युवा और बदलाव की राजनीति का असर
विश्लेषकों का कहना है कि यह परिणाम नेपाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पुरानी राजनीति के खिलाफ जनता की नाराजगी को दिखाता है।विशेष रूप से Gen-Z युवाओं और नए मतदाताओं ने बदलाव के लिए बड़ी भूमिका निभाई।

 

RSP's Balendra Shah 'Balen' defeats four-time PM K P Sharma Oli by huge margin in Nepal's Jhapa-5 constituency: Election Commission. https://t.co/aR3nZj3KMn

— Abhijit Pathak (@aajtakabhijit) March 7, 2026

भारत ने दी बधाई
नेपाल में राजनीतिक बदलाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चुनाव के सफल आयोजन पर नेपाली जनता को बधाई दी। भारत ने उम्मीद जताई है कि नई सरकार के साथ दोनों देशों के विकासात्मक संबंध और मजबूत होंगे।

 

I warmly congratulate the people and Government of Nepal on the successful and peaceful conduct of elections. It is heartening to see my Nepali sisters and brothers exercise their democratic rights so vibrantly.

This historic milestone is a proud moment in Nepal’s democratic…

— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2026

नेपाल की राजनीति में नया अध्याय
पिछले 18 वर्षों में 14 सरकारें देखने वाले नेपाल में यह चुनाव नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत माना जा रहा है। यदि बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह  नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन सकते हैं।  और देश में नई पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतीक बनेंगे।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News