पति कश्यप से अलग हुईं बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, 7 साल बाद टूटी शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 06:19 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है। रविवार को इंस्टाग्राम पर साइना ने एक निजी अपडेट साझा किया जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया है।
राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा, ‘‘जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं।''
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।''
इनके रिश्ते का सफर
-
साइना और कश्यप 2005 से एक-दूसरे को जानते थे, दो दशक से साझेदारी निभाई। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।
-
यह रिश्ता गुप्त ही रहा क्योंकि वे चाहते थे कि यह खेल और निजी जीवन को संतुलित रखे।
बैडमिंटन की दुनिया के दो सितारे
-
साइना नेहवाल ने 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज और 2015 विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें पद्म भूषण सम्मान भी मिला है।
-
पारुपल्ली कश्यप ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक, 2012 लंदन ओलंपिक में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।