Baba Vanga Predictions: सच होती नजर आ रही हैं बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां, जिसने दुनिया भर के लोगों की बढ़ाई टेंशन
punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 04:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क। बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां जैसे 9/11 हमला, 2004 की सुनामी और कोविड-19 महामारी सच साबित हो चुकी हैं। अब 2025 के लिए उनकी भविष्यवाणियां सच होती नजर आ रही हैं जिसने दुनिया भर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
प्राकृतिक आपदाओं का कहर
बाबा वेंगा ने 2025 में दुनिया भर में आर्थिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की थी। इसमें भीषण सूखा, बाढ़, भूकंप और तापमान में वृद्धि शामिल हैं।
भूकंप और सुनामी: अफगानिस्तान, रूस और म्यांमार जैसे देशों में आए भीषण भूकंप ने उनकी भविष्यवाणी को सच साबित किया है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के पश्चिमी तट पर ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप की भी चेतावनी दी थी। जापान में भी एक बड़ी सुनामी का खतरा बताया गया है जो 2011 की आपदा से भी तीन गुना ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: चाचा ने पार की हैवानियत की हदें! चिल्लाती रही भतीजी फिर भी नहीं रुका हैवान, अब मिली...
भारत में बाढ़ और बारिश: भारत में भी उनकी भविष्यवाणी सच हो रही है। हाल के सालों में रिकॉर्ड-तोड़ बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पंजाब में दशकों की सबसे भीषण बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है और हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में भी भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
आर्थिक और राजनीतिक संकट
बाबा वेंगा ने 2025 में बड़े युद्ध और आर्थिक संकट की भी भविष्यवाणी की थी। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के साथ टैरिफ युद्ध छेड़ दिया है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। इस कदम को उनकी आर्थिक संकट की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।
हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया था लेकिन माना जा रहा है कि उनकी भविष्यवाणी में भारत-पाकिस्तान युद्ध की भी आशंका छिपी हो सकती है।