Baba Venga; 7 जून को होने वाला है कुछ बड़ा! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी... धरती पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा!
punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जब दुनिया पहले से ही युद्ध, जलवायु परिवर्तन और तकनीकी विस्फोट के दौर से गुजर रही है, ऐसे में एक रहस्यमयी भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। बाबा वेंगा, जिनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं, उन्होंने साल 2025 के लिए 7 जून की तारीख को बेहद खास और खतरनाक बताया था।
खगोल वैज्ञानिक, मौसम विशेषज्ञ और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट्स भी इस तारीख को लेकर गंभीर इशारे कर रही हैं। ग्रहों की चाल, खासकर मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, न केवल राजनीतिक और प्राकृतिक हलचल का संकेत दे रहा है, बल्कि मानसिक और वैश्विक असंतुलन की ओर भी इशारा कर रहा है। क्या वाकई कुछ बड़ा होने वाला है? क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित होगी? आइए जानते हैं इस तारीख और इसके पीछे के रहस्यों की पूरी कहानी…
बाबा वेंगा कौन थीं?
बाबा वेंगा एक अंधी बुल्गारियाई महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में कई विश्व घटनाओं की आश्चर्यजनक भविष्यवाणियां कीं। उनकी मृत्यु 1996 में हुई, लेकिन उनके कथित रूप से दर्ज भविष्यवाणियां 5079 तक फैली हुई हैं। 2025 को लेकर उनकी कई बातें आज भी वैज्ञानिक और विशेषज्ञों के बीच गंभीर चर्चा का विषय हैं।
7 जून 2025 क्यों है खास?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 जून को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है, जो युद्ध, संघर्ष, दुर्घटना और आगजनी से जुड़ा माना जाता है। खगोल वैज्ञानिक भी इस दिन पृथ्वी और सूर्य के बीच तेज चुंबकीय हलचलों की संभावना बता रहे हैं, जो मौसम और मानसिक स्थिति दोनों पर असर डाल सकती हैं।
बाबा वेंगा की प्रमुख भविष्यवाणियां 2025 के बाद
-
दुनिया का विभाजन: बाबा वेंगा ने कहा था कि 2025 के बाद दुनिया दो ध्रुवों में बंट जाएगी—एक जहां तकनीक का प्रभुत्व होगा और दूसरी जहां अध्यात्म और आत्मिकता का जोर रहेगा। आज हम इसी विभाजन को AI और आध्यात्मिक साधना के रूप में देख रहे हैं, जो जून 2025 के बाद और गहरा हो सकता है।
-
दक्षिणी गोलार्ध में बड़ा हादसा: दक्षिण अटलांटिक क्षेत्र में कोई अप्रत्याशित भूकंपीय या परमाणु घटना हो सकती है, जहां से उठने वाला धुआं पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता है।
-
नई जलजनित बीमारियां: जलवायु परिवर्तन के चलते समुद्र का तापमान बढ़ रहा है, जिससे नए वायरस और फंगस उभर सकते हैं, जो मानवता के लिए नई महामारियों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञान क्या कहता है?
NASA की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में सूर्य की गतिविधियां चरम पर पहुंचेंगी, जिससे सौर तूफानों की संभावना बढ़ेगी। ये तूफान संचार तंत्रों और उपग्रहों को प्रभावित कर सकते हैं, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकते हैं।
भारत का बढ़ता प्रभाव
बाबा वेंगा ने संकेत दिए हैं कि पूर्व का कोई देश, जो आध्यात्मिकता का केंद्र है, पश्चिमी तकनीकी प्रभावों को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। यह संकेत भारत की ओर भी माना जा रहा है, जहां तकनीक और अध्यात्म दोनों का संतुलन देखने को मिलता है। जून 2025 के बाद भारत का वैश्विक मंच पर बढ़ता प्रभाव हो सकता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बदलाव
2025 में गुरु ग्रह का महत्वपूर्ण गोचर होगा, जो धर्म, न्याय और नैतिकता से जुड़ा है। इसका असर वैश्विक स्तर पर बड़े फैसलों और समाज के नैतिक पुनरुद्धार या पतन के रूप में सामने आ सकता है। यह परिवर्तन 7 जून के बाद स्पष्ट होने लगेगा।