राज्य में उपजे हालात के बीच वार्षिक श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा रद्द

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 11:15 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

पुंछ (धनुज): शुक्रवार को सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी कर श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित करने एवं बाहरी राज्यों के यात्रियों को तुरंत घाटी छोडऩे के आदेश के बाद गत दिवस विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल ने भी वार्षिक श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है जिसके बाद पुंछ के लोगों में दुख का माहौल है।

गौरतलब है कि हर वर्ष रक्षाबंधन से 10 दिन पूर्व विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा राष्ट्रीय स्तर की श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के हजारों लोग यात्रा के लिए पुंछ जिले की मंडी तहसील स्थित प्राचीन श्री बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन हेतु आते हैं। वहीं पूरी यात्रा के दौरान सरकार एवं प्रशासन का पूरा सहयोग रहता है जिसमें यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, बिजली, पानी, स्वागत सत्कार एवं सुरक्षा का पूरा जिम्मा प्रशासन द्वारा उठाया जाता है जिसके लिए कई महीनों पहले ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। 

यात्रा के रद्द होने के बारे में पंजाब केसरी से बात करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के राज्य सचिव निशु गुप्ता ने कहा कि श्री बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा है। इस यात्रा को 15 वर्ष से अधिक हो गए तथा हर वर्ष यात्रियों में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। इस वर्ष यात्रा 6 अगस्त को शुरू होने वाली थी जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, परन्तु राज्य के हालात देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दाल के केंद्रीय मंडल द्वारा यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि हम इस फैसले का सम्मान करते हैं और हर राष्ट्रवादी फैसले में सरकार के साथ हैं तथा भोलेनाथ से राष्ट्र विजय की कामना करते हैं। वहीं अगले वर्ष यात्रा और बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी। 
 
क्या कहना है अधिकारियों का
इस मुद्दे पर पंजाब केसरी द्वारा जिला विकास आयुक्त राहुल यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि हम लोग पिछले लगभग 1 महीने से यात्रा की तैयारियों में लगे हैं तथा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने का इंतजार था। यात्रा के रद्द होने का हमारे पास कोई आधिकारिक आदेश नहीं है तथा हम पूरी तरह यात्रा के आयोजन के लिए तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News