28 Flight Cancelled Today: रद्द की गई फ्लाइट्स की List आई सामने, फर्श पर बैठकर इंतजार करते रहे बेबस यात्री
punjabkesari.in Saturday, Dec 06, 2025 - 10:01 AM (IST)
नेशनल डेस्क : IndiGo Airlines में अचानक स्टाफ की कमी और ऑपरेशनल असंतुलन ने पूरे देश में हवाई यात्रा को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, इंदौर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे बड़े एयरपोर्टों पर कई उड़ानें रद्द या काफी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है।
अहमदाबाद में 19 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ी रही। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आधी रात से सुबह 6 बजे के बीच 7 आने वाली और 12 जाने वाली उड़ानें रद्द की गईं। यात्रियों ने एयरलाइन पर आरोप लगाया कि समय पर उन्हें कोई सही सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते एयरपोर्ट परिसर में भ्रम और भीड़ हुई।
चेन्नई में 29 उड़ानें रद्द, भीड़ रोकने को CISF को लिखी चिट्ठी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने के बीच एयरलाइन का एक आंतरिक पत्र सामने आया है। 6 दिसंबर 2025 को जारी इस नोट में इंडिगो के ड्यूटी मैनेजर ने CISF के असिस्टेंट कमांडेंट से अनुरोध किया है कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है, उनके यात्रियों को फिलहाल टर्मिनल में प्रवेश न दिया जाए, ताकि बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

रद्द की गई 29 उड़ानों में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, पटना, बेंगलुरु और गोवा जैसे सभी प्रमुख रूट शामिल थे। उड़ानों का समय सुबह 10:30 बजे से देर रात 11:15 बजे तक था, यानी पूरा दिन प्रभावित रहा।
रद्द की गई फ्लाइट की सूची
- फ्लाइट नं. सेक्टर निर्धारित समय
- 6E 845 चेन्नई – पोर्ट ब्लेयर (IXZ) 10:30
- 6E 6374 चेन्नई – अहमदाबाद 11:40
- 6E 973 चेन्नई – गोवा 12:20
- 6E 515 चेन्नई – लखनऊ 12:40
- 6E 2578 चेन्नई – अहमदाबाद 12:45
- 6E 6058 चेन्नई – मुंबई 12:55
- 6E 6055 चेन्नई – बेंगलुरु 13:15
- 6E 5837 चेन्नई – मुंबई 14:45
- 6E 902 चेन्नई – जबलपुर 15:45
- 6E 979 चेन्नई – गुवाहाटी 16:30
- 6E 6158 चेन्नई – हैदराबाद 16:50
- 6E 147 चेन्नई – भुवनेश्वर 17:50
- 6E 6903 चेन्नई – कोच्चि 18:20
- 6E 3002 चेन्नई – कोयंबटूर 18:25
- 6E 9027 चेन्नई – मुंबई 18:55
- 6E 2010 चेन्नई – बेंगलुरु 20:10
- 6E 924 चेन्नई – कोच्चि 20:15
- 6E 684 चेन्नई – पटना 20:20
- 6E 6374 चेन्नई – दिल्ली 21:00
- 6E 3083 चेन्नई – हैदराबाद 21:10
- 6E 648 चेन्नई – कोलकाता 21:10
- 6E 923 चेन्नई – कोलकाता 21:15
- 6E 6145 चेन्नई – बेंगलुरु 21:30
- 6E 6051 चेन्नई – हैदराबाद 22:10
- 6E 157 चेन्नई – तिरुवनंतपुरम 22:20
- 6E 5661 चेन्नई – पुणे 22:30
- 6E 6324 चेन्नई – कोलकाता 23:05
- 6E 6818 चेन्नई – दिल्ली 23:15
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री फर्श पर बैठे, अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ी
मुंबई एयरपोर्ट पर अव्यवस्था और बढ़ी हुई भीड़ के कारण यात्रियों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्राधिकरण को यात्रियों के लिए अतिरिक्त सीटिंग अरेंजमेंट करनी पड़ी। एक यात्री ने कहा, 'हमारी अहमदाबाद वाली फ्लाइट रद्द हो गई। एयरलाइन कुछ भी नहीं बता रही, अब टैक्सी से जाना ही पड़ेगा।'
कोच्चि, जयपुर और इंदौर में भी हालात खराब
देश के कई शहरों में यात्रियों ने घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार किया।
कोच्चि - बोर्डिंग गेट के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।
इंदौर - यात्रियों ने शिकायत की कि ऐप और काउंटर की जानकारी मेल नहीं खा रही थी।
जयपुर - कनेक्टिंग यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई लोग सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो डालकर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे।
तिरुवनंतपुरम में 6 उड़ानें रद्द
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 6 घरेलू उड़ानें रद्द की गईं—3 अराइवल और 3 डिपार्चर। यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल प्रभावित नहीं हुईं।
आखिर क्यों बिगड़ी इंडिगो की उड़ान व्यवस्था?
समस्या की मुख्य वजहें बताई जा रही हैं:
- बड़ी संख्या में कर्मचारियों का अचानक अनुपस्थित होना
- ऑपरेशनल टीमों के बीच तालमेल की कमी
- एयरक्रू की शेड्यूलिंग बिगड़ना
- तकनीकी और मैनेजमेंट सिस्टम का सिंक्रोनाइज न होना
इन कारणों से कई क्रू सदस्य समय पर रिपोर्ट नहीं कर पाए, जिसका असर श्रृंखला में कई उड़ानों पर पड़ा। इंडिगो ने बयान जारी किया है कि स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और उड़ान संचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।
