जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के कुछ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 07:43 PM (IST)

नई दिल्ली: चंडीगढ़ स्थित हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सीएएसई) ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए बुधवार को लगातार दूसरे दिन हिमस्खलन की चेतावनी दी है। सीएएसई ने कहा कि  बुधवार शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए यह चेतावनी प्रभावी रहेगी।

एजेंसी द्वारा जारी परामर्श के अनुसार जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले के हिमस्खन की आशंका वाले स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा ज्यादा है जबकि राज्य के कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में कुछ कम खतरा है। राज्य के अनंतनाग, रामबन, गंदेरबल, करगिल और लेह जिलों के लिए भी कुछ कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल में लाहौल और स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जिलों में कम खतरे की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के लिए भी कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News