भारत के साथ मिलकर श्रीलंका की सेनाओं को ईंधन मुहैया कराएगा ऑस्ट्रेलिया: राजदूत स्टीफंस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 11:16 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पॉल स्टीफंस ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत संकटग्रस्त श्रीलंका की नौसेना तथा वायुसेना को ईंधन मुहैया कराने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक हिंद महासागर में क्षेत्रीय सुरक्षा के संरक्षण को लेकर तीनों देशों की प्रतिबद्धता है। श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है तथा विभिन्न फिलिंग स्टेशन के सामने लंबी-लंबी कतारें दिखाई देती हैं।

 

स्टीफंस ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना को ईंधन प्रदान करने के लिए भारत के साथ काम करके ऑस्ट्रेलिया प्रसन्न है। यह अंतरराष्ट्रीय अपराध के खिलाफ हमारे लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को जारी रखने में मदद करेगा। हिंद महासागर के पड़ोसियों के रूप में, तीनों देशों की क्षेत्रीय सुरक्षा के संरक्षण के लिए एक प्रतिबद्धता है।” संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की भारत लगातार मदद कर रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News