Atal Tunnel के पास कार का खतरनाक एक्सीडेंट, रेलिंग पार कर लोहे के सरिए के बीच धंसी गाड़ी, पर्यटक की मौत
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 10:04 AM (IST)
Atal Tunnel Accident: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक गाड़ी के एक्सीडेंट होने से उसमें सवार एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी कैलाश (34) के तौर पर हुई है। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के आदित्य और सीकर के राजेंद्र व ड्राइवर सिद्धार्थ के तौर पर की गई।
पुलिस के मुताबिक, ये पर्यटक 30 जून की रात मनाली से लाहौल जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। रात करीब 10 बजे, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से निकलने के कुछ ही देर बाद, गाड़ी रास्ते से हटकर चंद्र नदी की ओर जा गिरी। कहा जा रहा है कि तेज़ रफ़्तार की वजह से ड्राइवर मोड़ पर गाड़ी नहीं संभाल पाया और नदी पर बन रहे एक पुल से टकरा गया।
सिसु स्टेशन हाउस ऑफ़िसर मुकेश राठौर ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्ज़े में ले लिया गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद और रिश्तेदारों के आने पर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
Atal Tunnel🚨⚠️ Disturbing Visuals
— Dave (Road Safety: City & Highways) (@motordave2) July 1, 2026
SL Max 40-45kmph around the tunnel, SL 40-50kmph inside the tunnel + curve +guard rails for safety
Overspeeding, off the guard rail & landed on concrete pillar…
Drive Responsibly⚠️@DriveSmart_IN pic.twitter.com/w5WP054Iym
पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पहाड़ों पर रात में यात्रा करने और तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाने से बचें, खासकर मॉनसून के दौरान जब सड़कें फिसलन भरी होती हैं और विज़िबिलिटी कम होती है।
वीडियो में कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी। बताया जा रहा है कि यह हादसा 30 जून की रात हुआ था और वीडियो को 1 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया।
वीडियो के साथ किए गए दावे के अनुसार, अटल टनल और उसके आसपास सड़क पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा तय है। इसके बावजूद तेज रफ्तार को इस हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है, जिसके कारण कार नियंत्रण खो बैठी और रेलिंग पार करते हुए कंक्रीट संरचना से जा टकराई।
