मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 4 दोस्तों की कार हादसे में दर्दनाक मौत, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई गाड़ी

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 01:28 PM (IST)

Road Accident Kerala : केरल के कन्नूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कुदाली के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस भयानक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक बेंगलुरु से अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने कन्नूर आ रहे थे। 

पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ जब कार एक पेड़ से टकराकर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार में 20 से 23 वर्ष की आयु के पांच युवक सवार थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में केवल एक युवक जीवित बचा है लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Boyfriend शादी का झांसा देकर बार-बार बनाता रहा यौन संबंध, पिता की बदनामी के डर से पी लिया जहर, जिसके बाद...

वह त्रिशूर का रहने वाला है। मट्टानूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो केरल के एक हैदराबाद का और एक उत्तर प्रदेश का निवासी था। उन्होंने बताया कि सभी बेंगलुरु से कन्नूर में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें: 23 की Girlfriend और 19 साल का बॉयफ्रेंड, OYO होटल में रुके, फिर दोनों ने इकट्ठे पी शराब, जिसके बाद एकदम से...

अधिकारी ने कहा, कार को हुए व्यापक नुकसान से पता चलता है कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News