पाकिस्तान करेगा युद्ध की पहल, भारत के हाथों होगा पराजित!

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2016 - 12:11 PM (IST)

नई दिल्ली: ज्योतिष विश्लेषण के अनुसार अक्तूबर से नवम्बर 2016 और 2017 में चीन और पाकिस्तान से भारत को संकटों व चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा तथा आक्रमण का भय रहेगा। भारत को पड़़ोसी देशों से विश्वासघात व सीमाओं पर आक्रमण होने के कारण भारतीय सेना को पूरी तरह से तैयार रखना चाहिए। भारत, चीन और पाक सीमा पर गोलाबारी होगी। गुप्तचरों से भी विदेश नीति को बहुत चुनौती मिलेगी।  

पाक न खुद शांत रहेगा और न ही पड़ोसी को शांत रहने देगा
पाकिस्तान की कुंडली में चौथे घर में सूर्य, शनि, शुक्र, बुध व चंद्रमा 5 ग्रहों का जमावड़ा होने के कारण पाकिस्तान न खुद शांत रहेगा और न ही पड़ोसी को शांत रहने देगा। पाक कुंडली में कुलीक नामक कालसर्प योग अधिक पीड़ादायक होने से उसे जीवन भर संघर्ष, धन की हानि होगी तथा वह भारत के लिए सिरदर्द बना रहेगा। चीन की कुंडली में मकर लग्र तथा सप्तम स्थान में नीच का मंगल होने के कारण अपनी षड्यंत्रकारी कुचालों से भारत को नुक्सान व आक्रमण की तैयारी में लगा रहेगा तथा अंत में निर्णायक जंग करके ही दम लेगा। 

चीन व पाक के खिलाफ लडऩी ही होगी निर्णायक जंग 
भारत, चीन व पाकिस्तान की कुंडलियों का विवेचन करने से पता चलता है कि चीन व पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जंग लडऩी ही होगी, क्योंकि भारत की कुंडली में तीसरे घर में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि एवं चंद्रमा 5 ग्रहों की युती तथा कालसर्प दोष के कारण भारत को पड़ोसी देशों से विश्वासघात का सामना करना पड़ेगा। तीसरा घर साहस व पड़ोसी का भी होता है। भारत की कुंडली में 5 ग्रहों के योग के कारण संतुलन में कमी रहती है। पड़ोसी देशों से समस्याएं आती हैं। भारत की कुंडली में केतु सप्तम भाव में होने के कारण मेदनी ज्योतिष के अनुसार यह अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद भी देता है। 

युद्ध होने पर पाक के हो जाएंगे टुकड़े-टुकड़े
ज्योतिष की दृष्टि से युद्ध की पहल पाकिस्तान करेगा और इस जंग में भारत की कुंडली में शत्रु स्थान पर देवगुरु बृहस्पति बैठे हैं, जिसके कारण संसार के अंदर शत्रु पक्ष में भारत का मान, गौरव, दबदबा व बड़प्पन ऊंचा रहेगा। वर्तमान में भारत की कुंडली में कर्क राशि का चंद्रमा तीसरे भाव में होने के कारण तथा चंद्रमा की महादशा होने के कारण भारत का समय अच्छा चल रहा है। यह समय पाकिस्तान का पोस्टमार्टम करने के लिए उचित है। युद्ध होने पर पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। भारतवर्ष के लिए मूलांक  वाले वर्ष शुभ है। इस समय जीत का डंका निश्चित रूप से बजेगा, जिसका उदाहरण वर्ष 1962, 1971 और अब 2016 हैं। इन सभी का मूलांक  बनता है। 


अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी पं. अशोक प्रेमी बंसरीवाला, नारनौल (हरियाणा)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News