विधानसभा चुनाव परिणाम 2019  ओडिशा में एक बार फिर पटनायक सरकार, आंध्र में नायडू की करारी हार

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 04:39 PM (IST)

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए भी मतगणना की जा रही है।  आंध्र प्रदेश में 175, ओडिशा में 147, अरुणाचल प्रदेश में 60 और सिक्किम में 32 विधानसभा सीटें हैं।

आंध्रप्रदेश
आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में मुख्‍य मुकाबला सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी और जगनमोहन रेड्‍डी की वायएसआर कांग्रेस के बीच है। वहीं, विधानसभा चुनाव परिणाम में सबसे बड़ा उलटफेर आंध्र प्रदेश में होने जा रहा है। आंध्र में तेलुगू देशम पार्टी का 'चंद्र' डूब रहा है और वहां वाईएसआर कांग्रेस का उदय होना लगभग तय है। आंध्र प्रदेश में सीधा मुकाबला तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस के बीच है। आंध्रप्रदेश विधानसभा की 175 सीटों के लिए 11 अप्रैल को 79.88% मतदान हुआ था। यह 2014 से करीब 1% ज्यादा था। राज्य में करीब 3.13 करोड़ मतदाताओं ने 2118 प्रत्याशियों के लिए वोट दिए। 2014 के चुनाव में आंध्रप्रदेश में टीडीपी सरकार आने की बड़ी वजह कांग्रेस के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी और पार्टी के राज्य को विशेष दर्जा दिलाने जैसे वादे थे।

PunjabKesari
अरुणाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव की तरह ही अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। अरुणाचल प्रदेश की कुल 60 सीटों में से अब तक 28 के रुझान सामने आए हैं, जिनमें बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। फिलहाल यहां बीजेपी की ही सरकार है और पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सूबे की दो लोकसभा सीटों के साथ ही 60 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हुई थी।

अरुणाचल प्रदेश की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 6 पर बीजेपी जीत हासिल कर चुकी है। 4 सीटों पर जनता दल (यूनाइटेड), 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है, जबकि 1 निर्दलीय ने जीत हासिल कर ली है। 3 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं बात करें 2 लोकसभा सीट की तो यहां अब तक आए रुझानों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
PunjabKesari

ओडिशा
ओडिशा में हुए विधानसभा चुनावों में नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी जीत की और अग्रसर है। ओडिशा में सभी सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें से बीजेडी 110, बीजेपी को 23, कांग्रेस 11 और झारखंड मुक्ति मोर्चा और लेफ्ट एक सीट पर आगे हैं।  ओडिशा में सरकार बनाने के जरूरी 74 की संख्या को बीजेडी आसानी से पार करती दिखाई दे रही है।

 PunjabKesari
सिक्किम

सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ ही 32 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव हुए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सिक्किम की कुल 32 सीटों में से अब तक 15 के रुझान सामने आए हैं, जिनमें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सिक्किम में फिलहाल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। पवन कुमार चामलिंग राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सिक्किम में शुरू से ही किसी राष्ट्रीय दल का नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों का बोलबाला रहा है।

 PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News