असम राइफल्स की गाड़ी पर IED से हमला, एक जवान शहीद, चार घायल
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 06:20 PM (IST)
नेशनल डेस्क: नगालैंड के चुमुकेदिमा जिले में सोमवार को एक संदिग्ध आईईडी धमाके में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार घायल हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) कर्नल अमित शुक्ला ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक अभियान के तहत जा रहे असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन ने अभी तक हताहत हुए जवानों की पहचान उजागर नहीं की है और न ही इस हमले के लिए जिम्मेदार संगठन या लोगों की आधिकारिक पुष्टि की है।
