11 साल की मासूम से सामूहिक रेप, जिंदा जलाया

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 09:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम के नागांव जिले में तीन दरिंदों ने एक 11 साल की मासूम लड़की के साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। वारदात नागांव के लालुंग गांव की है। मृतक बच्ची 5वीं कक्षा की छात्रा थी। वारदात के बाद उसे गंभीर हालत में गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है।

पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
अस्पताल में बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बहुत नाजुक थी। उसे कई अंदरूनी चोटें आई थीं। साथ ही वह बुरी तरह से जल चुकी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपचार के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया था। उसने तीनों आरोपियों की पहचान भी कर ली थी। शिनाख्त के आधार पर ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अब उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News