असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब तक 34 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2016 - 11:29 PM (IST)

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब तक 34 पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य में बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 11 लाख रह गई।
 
राज्य के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के अधिकतर नदियां का जलस्तर घट रहा है, चार नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन लोगों मौत हो गई है और यह संख्या बढ़कर 34 पहुंच गई है। राहत और बचाव अभियान में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल और राज्य आपदा राहत बल को लगाया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News