असम : हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, पुलिस ने मारी गोली

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 03:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क : असम के होजई जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने भागने की कोशिश करते समय गोली मार दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को रामसिंह गांव से 10 पेटी हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि सहाबुद्दीन नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस थाने ले जाते समय भागने की कोशिश की जिसके बाद उसे रोकने के लिए पुलिस ने गोली चला दी जो उसके पैर में लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे गोली लगने के बाद नागांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News