''राहुल गांधी का Passport रद्द हो'', BJP MP की मांग को गहलोत ने बताया हास्यास्पद, कहा- बदनाम करने का विफल प्रयास कर रही भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 04:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बदनाम करने का विफल प्रयास कर रही है। गहलोत ने सांसद सीपी जोशी द्वारा राहुल गांधी का पासपोर्ट निरस्त करने के लिए लिखे गए पत्र को ‘हास्यास्पद व शरारतपूर्ण' बताया है।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ के भाजपा सांसद जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर गांधी का पासपोर्ट निरस्त करने का अनुरोध किया है। गहलोत ने इस पर पलटवार करते हुए ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘सांसद सीपी जोशी का नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में लोकसभा अध्यक्ष को लिखा गया पत्र ना सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि शरारतपूर्ण है। राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समाज एवं दलित वर्ग के बारे में जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।''
PunjabKesari
'राहुल गांधी ने जो कहा उसे देशवासियों ने सुना है...'
पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार राहुल गांधी ने जो कहा उसे देशवासियों ने सुना है और उसमें कुछ भी ऐसा नहीं था जैसा भाजपा पेश करने की कोशिश कर रही है। गहलोत के अनुसार, ‘‘भाजपा केवल राहुल गांधी को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है।'' कांग्रेस नेता के अनुसार राहुल गांधी देश के युवा, किसान, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग की आवाज हैं और उनकी भावनाओं को दुनिया के सामने रखना उनका कर्तव्य है।

PunjabKesari
ये भी पढ़ें....
मां के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा, लगाया 51,000 रुपए जुर्माना

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक 36 वर्षीय शख्स को अपनी 60 साल की मां के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी को 51,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि पीड़ित महिला के छोटे बेटे ने बीती 18 जनवरी, 2022 इलाके के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी।  FIR में दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां को परिवार के कृषि फार्म से मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए अपने साथ चलने को कहा था। जहां फार्म पर उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जब पीड़िता घर वापस लौटी तो उसने परिवार वालों को सारी बात बताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News