BJP President : इन 6 दिग्गजों में से कोई एक बनेगा अगला भाजपा अध्यक्ष... BJP को मिलेगा नया चीफ

punjabkesari.in Sunday, Jul 06, 2025 - 05:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने वाला है। प्रदेश स्तर पर कई नए अध्यक्षों की नियुक्तियों के बाद अब सबकी नजरें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर टिक गई हैं। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में ही समाप्त हो चुका है और फिलहाल वे एक्सटेंशन पर हैं। ऐसे में यह सवाल हर राजनीतिक हलके में गूंज रहा है कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा?

पार्टी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अहम पद की दौड़ में छह दिग्गज नेताओं के नाम सबसे आगे हैं। ये सभी नेता संगठन, सरकार और संघ से गहरे जुड़े हुए हैं और इनके नाम पर पार्टी के भीतर गंभीरता से मंथन चल रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के तीन बड़े मानक:
संगठनात्मक अनुभव
क्षेत्रीय संतुलन
जातीय समीकरण

इन तीन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संभावित नामों पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति का गठन हो सकता है, जो नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया को पूरा करेगी।

ये हैं भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे के 6 चेहरे:
1 शिवराज सिंह चौहान (65 वर्ष)

  • चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • छह बार लोकसभा सांसद
  • "लाड़ली बहना योजना" जैसे योजनाओं से बनाई खास पहचान
  • संघ और संगठन दोनों में गहरी पैठ
  • OBC वर्ग से आते हैं, जनप्रिय चेहरा
  • 2005 में मप्र भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं

3 मनोहर लाल खट्टर (70 वर्ष)

  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में केंद्र में मंत्री
  • 1977 से संघ से जुड़े, ईमानदार और अनुशासित छवि
  • मोदी के करीबी, लेकिन हरियाणा में कुछ हल्की नाराजगी
  • संगठन और सरकार दोनों में अनुभवी

3 धर्मेंद्र प्रधान (55 वर्ष)

  • शिक्षा मंत्री, ओडिशा से आने वाले लोकप्रिय नेता
  • ABVP से राजनीति की शुरुआत, 2010 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने
  • यूपी चुनाव 2022 में पार्टी की रणनीति में अहम भूमिका
  • शांत स्वभाव के साइलेंट वॉरियर, सभी गुटों में स्वीकार्य

 


  • 4 सुनील बंसल (55 वर्ष)यूपी चुनावों में भाजपा की जीत के पीछे रहे मास्टरमाइंड
    RSS और ABVP की पृष्ठभूमि, शाह के करीबी
    वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव, कई राज्यों के प्रभारी
    बेहद रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत नेता

5 जी. किशन रेड्डी (64 वर्ष)

  • तेलंगाना से सांसद, केंद्र में कोयला मंत्री
  • भाजपा के शुरुआती दौर से पार्टी से जुड़े
  • तीन बार विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  • सादा जीवन, मजबूत संगठनात्मक पकड़

6 बी.एल. संतोष (58 वर्ष)

  • वर्तमान में भाजपा के संगठन महासचिव
  • कर्नाटक से ताल्लुक, 1993 में RSS प्रचारक
  • मोदी-शाह टीम का हिस्सा, दक्षिण भारत में पार्टी विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी
  • संगठन पर जबरदस्त पकड़, कम प्रोफाइल लेकिन ताकतवर नाम

भाजपा अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?
भाजपा संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी शुरू हो सकता है जब कम से कम देश के 50% राज्यों में प्रदेश स्तर पर चुनाव हो चुके हों। पार्टी अब तक 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संगठनात्मक चुनाव पूरा कर चुकी है, यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया कभी भी शुरू हो सकती है।

चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार को:

-कम से कम 15 साल की पार्टी सदस्यता होनी चाहिए
-नाम का प्रस्ताव 20 सदस्यों द्वारा किया जाना चाहिए, जो कम से कम 5 अलग-अलग राज्यों से हों
-जरूरत पड़ने पर वोटिंग और फिर दिल्ली में बैलेट बॉक्स की गिनती की प्रक्रिया होती है
-कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल यानी अधिकतम 6 साल तक अध्यक्ष रह सकता है

 किन राज्यों में बदले गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष?
हाल ही में भाजपा ने 7 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है:
मध्य प्रदेश – हेमंत खंडेलवाल
महाराष्ट्र – रविंद्र चव्हाण
तेलंगाना – एन. रामचंदर राव
आंध्र प्रदेश – पीवीएन माधव
उत्तराखंड – महेंद्र भट्ट
हिमाचल प्रदेश – राजीव बिंदल
मिजोरम – बीइचुआ
पुडुचेरी – वी.पी. रामलिंगम
अंडमान-निकोबार – अनिल तिवारी

  कब होगा ऐलान?
अब जबकि संगठनात्मक चुनाव लगभग पूरे हो चुके हैं, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में अंतिम चरण की प्रक्रिया के बाद भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। सूत्रों की मानें तो यह ऐलान अब ज्यादा दूर नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News