ISRO ने जारी की नई तारीख और केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चुनावों से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान से लेकर ISRO ने जारी की नई तारीख तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।  

केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अनधिकृत कॉलोनियों के मकानों की होगी रजिस्ट्री
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अनधिकृत कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि अब अनधिकृत कॉलोनी के मकानों की रजिस्ट्री शुरू होगी, अभी तक इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ धोखा होता रहा है।

अयोध्या विवाद: फेल हुई मध्यस्थता कमेटी! 2 अगस्त से खुली कोर्ट में होगी सुनवाई
अयोध्या विवाद पर बनी मध्यस्थता कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। राम मंदिर के निर्माण से जुड़े मामले की सुनवाई 2 अगस्त को रिपोर्ट पढ़ने के बाद होगी। सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि मध्यस्थता अभी चलती रहेगी। स्पेशल रिपार्ट में देखें पूरी खबर विस्तार से। 

मायावती के भाई पर बड़ी कार्रवाई, आयकर विभाग ने की 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त
बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार पर आयकर विभाग(आईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की है। बता दें कि मायावती के भाई और उनकी पत्नी दोनों के नाम पर बेनामी संपत्ति दर्ज थी। आनंद कुमार 12 से ज्यादा कंपनियों के मालिक हैं।

ISRO ने जारी की नई तारीख, 22 जुलाई रात 2:43 पर लॉन्च होगा चंद्रयान-2
भारत के चंद्रमा पर दूसरे मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, जिसे तकनीकी खराबी के कारण 15 जुलाई को टाल दिया गया था, अब 22 जुलाई को किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को दोपहर बाद 2 बजकर 43 मिनट पर किया जाएगा।

कर्नाटक संकटः विधानसभा में विश्वास मत पेश, कुमारस्वामी बोले- BJP गिराना चाहती है सरकार
कर्नाटक संकट के बीच गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को अपना विश्वास मत पेश किया। इस दौरान कांग्रेस के दो विधायक गैरहाजिर रहे। विश्वास मत पेश करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा को इतनी जल्दबाजी किस बात की है कि वे आज ही बहस पूरी करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इतनी हड़बड़ी में क्यों हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा कर्नाटक सरकार को गिराना चाहती है।

ट्रम्प के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, यह रहा वोटिंग का नतीजा
4 महिला डैमोक्रेट सांसदों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नस्लीय टिप्पणी उन्हें भारी पड़ रही है। अमरीकी कांग्रेस में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हो गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में उनकी पार्टी के कुछ रिपब्लिकन्स सांसदों ने भी अपना वोट दिया। दूसरी ओर डैमोक्रेट एकजुट रहे। एक निर्दलीय का साथ भी डैमोक्रेट्स को मिला।

पर्यावरण के लिए खतरा बना प्लास्टिक, अब US और कनाडा को वापस कचरा भेजेगा कंबोडिया
कंबोडिया 1600 टन प्लास्टिक कचरा वापस अमेरिका और कनाडा को बेच देगा। ये जानकारी एक अधिकारी ने देते हुए कहा कि दक्षिणपूर्व एशियाई देशों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह पश्चिम देंशों के इस कूड़ा करकट को स्वीकार नहीं करेगा।

PNB, इलाहाबाद बैंक के बाद भूषण पावर ने अब पंजाब एंड सिंध बैंक को लगाया 238 करोड़ का चूना
भूषण पावर एंड स्टील (बीपीएसएल) द्वारा पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के बाद एक और मामला सामने आया है। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने बुधवार को 238 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की सूचना दी। बैंक ने कहा है कि यह धोखाधड़ी भूषण पावर एंड स्टील ने की है।

आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमत स्थिर
एक दिन की राहत के बाद तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं जबकि डीजल के दाम पिछले छह दिनों से स्थिर है। पेट्रोल के दामों में 8 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 73.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल 66.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Viral Video: किन्नरों का हंगामा, बीच सड़क पर युवक को डंडे से पीटा
 सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल हुए इस वीडियो में करीब छह-सात किन्नर दो व्यक्तियों को लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो नेशनल हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर हुई मारपीट का है और करीब एक सप्ताह पुराना है। 

DTC बस में सपना चौधरी के 'तेरा आंख्या का यो काजल' पर लड़की ने किया डांस (Watch pics)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की देश की राजधानी में दिल्ली परिवहन निगम की बस में सपना चौधरी के एक हिट गाने तेरी आख्यां का यो काजल... पर डांस करती नजर आ रही है।

जारी हुआ T20 World Cup 2020 का Full Schedule, जानें कब और कहां होगा मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 7वें पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का शेड्यूल जारी हो चुका है। पहली बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। पांच हफ्ते चलने वाला यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक खेला जाएगा। 

WI दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन कल, धोनी के भविष्य पर टिकी सबकी नजर
अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिये एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करेगी तो नजरें विराट कोहली की उपलब्धता और महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर टिकी होंगी। अड़तीस बरस के धोनी अब बल्ले से ‘मैच फिनिशर' की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं।

30 की हुईं भूमि पेडनेकर, इस अंदाज में हसीना ने सेलिब्रेट किया बर्थ-डे, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एकट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 30वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से भूमि ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भूमि का जन्म 18 जुलाई 1989 में मुंबई में हुआ था। हाल ही में भूमि ने अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

बांद्रा की सड़कों पर ब्रूना अब्दुल्लाह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बिना शादी किए 6 महीने से हैं प्रेग्नेंट
ब्राजिलियन एक्ट्रेस और मॉडल ब्रूना अब्दुल्लाह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। ब्रूना बहुत जल्द शादी से पहले ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फैमिली प्लानिंग की ओर ये अहम कदम उठाया है। उनकी प्रेग्नेंसी को 6 महीने हो चुके हैं। वहीं, अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ब्रूना अपनी खास ध्यान रख रही हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News