दिल्ली में शुरुआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल पीछे, बीजेपी की बढ़त

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 08:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं जिनके अनुसार अरविंद केजरीवाल जो आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख हैं वे अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। यह शुरुआती परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं क्योंकि दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी ने पहले कई चुनावों में जीत हासिल की थी।

इस बीच दिल्ली के जंगपुरा इलाके में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे चल रही है। यहां भाजपा के उम्मीदवार ने शानदार प्रदर्शन किया है और शुरुआती रुझानों के मुताबिक वह जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस सीट पर पीछे चल रहे हैं।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। यहां की सीट पर आतिशी जो कि आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, वह भी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही हैं।

ये सभी रुझान मतदान के बाद के शुरुआती परिणाम हैं और इन परिणामों के आधार पर राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल रुझानों के अनुसार दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर दिखाई दे रहा है जबकि आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता पीछे चल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News