देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 01:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान,  मध्य प्रदेश, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। 

PunjabKesari

पश्चिम-मध्य अरब सागर से मानसूनी हवाएं आने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को समुद्र के अंदर न जाने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्व मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में इस दौरान सक्रिय रहा।  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम राजस्थान में मानसून कमजोर था। 

PunjabKesari

दिल्ली में बारिश से बुरा हाल
राजधानी के कई हिस्सों में रात से हो रही भारी बारिश के कारण हुए जल जमाव के चलते कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने दिन के दौरान और बारिश होने और आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।   

PunjabKesari

  • भारी बारिश से छत गिरी, 70 साल की बुजुर्ग की मौत
  • दिल्ली जयपुर हाइवे पर & किलोमीटर लंबा जाम लगा 
  • गुडग़ांव में जलभराव के चलते किया बंद किया फ्लाइओवर  
  • देवली, संगम विहार आदि में 5 फीट तक जमा हुआ पानी 
  • राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग तक 1 घंटे ट्रैफिक जाम

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News