अरुणाचल के पूर्व सीएम नबाम पर मुकदमा दर्ज, टेंडर नियमों के उल्लंघन का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 12:00 AM (IST)

नेशनल डेस्कः अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ शुक्रवार को सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। तुकी पर भ्रष्टाचार, चीटिंग और जालसाजी के आरोप हैं। सीबीआई ने उनके भाई नबाम तगम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। नबाम तुकी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से साल 2003 में 3.20 करोड़ के एक सरकारी प्रोजेक्ट को अपने भाई को सौंप दिया था।

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने यह केस सीबीआई को सौंपा था। नबम तुकी 2011 से 2016 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे। अधिकारियों ने बताया कि नबम तुकी के भाई को एन.एन ओसिक ने 30 लाख रुपए रिश्वत दी थी, यह उनके (नबम तगम) इटानगर स्थित यूनाइटेड कमर्शियल बैंक में क्रेडिट हुए थे।

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के भाई पर सीबीआई ने शिकंजा कसा था। नबाम तुकी के भाई नबम हरि, उनकी पत्नी नबाम मैरी और प्रदेश के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ सरकारी परियोजनाओं को देने में भ्रष्टाचार और अनियमितता बरतने का आरोप लगा था। इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News