केजरीवाल का रेडियो संदेश साप्रदायिक माहौल बिगाड़ेगा: भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2015 - 08:02 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दादरी की हाल में हुई घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रेडियो पर सुनाए जा रहे संदेश को ‘‘आपत्तिजनक’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि इससे राजधानी में साप्रदायिक माहौल बिगड़ेगा और इस पर कानूनी संस्थाओं को कड़ाई से कार्रवाई करनी चाहिए। 
 
भाजपा के प्रदेश के नेताओं ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल वोट बैंक की राजनीति खेल रहे हैं और यह राजधानी की गंगा जमुनी तहजीब के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि कानूनी संस्थाओं को मुख्यमंत्री के एफ. एम. रेडियो पर सुनाए जा रहे संदेश का विश्लेषण करना चाहिए और इस दिशा में जो भी उचित कदम हो उसे जल्दी उठाने की मांग की। संदेश में केजरीवाल ने लोगों से अपील की है ‘‘आम आदमी को राजनीतिक दलों द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने की कुचेष्टा को असफल कर देश को बचाना चाहिए।’’  
 
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल को दूसरे प्रदेशों की अधिक ङ्क्षचता है। उन्हें अन्य राज्यों की चिन्ता छोड़कर दिल्ली के विकास पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर दिल्ली के तीनों महानगरों के महापौर भी मौजूद थे। संदेश की कड़ी भत्र्सना करते हुए उपाध्याय ने कहा कि इसमें शब्दों का जो चयन किया गया है उससे राजधानी का साप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News