जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2015 - 01:20 PM (IST)

जम्मू: भारी बारिश के कारण उूधमपुर जिले में भूस्खलन से जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग कल रात से बंद होने के चलते आज जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई ।  जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के उप महानिरीक्षक अशकूर वानी ने बताया कि उधमपुर के खैडी के पास भूस्खलन के कारण राजमार्ग रात करीब 11 बजे से आज दोपहर बाद एक बजकर 45 मिनट तक यातायात बंद रहा।  
 
सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के मलबा हटाकर राजमार्ग को दुरूस्त करने के बाद यातायात बहाल हो सका। इस बीच राजमार्ग पर दोनों ओर सैंकडों वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उल्लेखनीय है कि उधमपुर जिले में कल भारी बारिश हुई जिससे पहाडी रास्ते पर भूस्खलन से मलबा राजमार्ग पर इकट्ठा हो गया था । 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News