जमशेदपुर में हिंसक झड़प के बाद लगी धारा-144, शहर भर में सुरक्षाबलों की तैनाती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2015 - 09:40 AM (IST)

झारखंड: झारखंड के जमशेदपुर में हिंसक झड़प के बाद शहर भर में धारा-144 लागू कर दी गई है। छेड़खानी की घटना के विरोध में भड़के इस उग्र विरोध-प्रदर्शन को लेकर शहर के कोने-कोने सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है।

आपको बता दें, रात एक बाइक पर सवार 3 युवक मानगो गांधी मैदान से तेज रफ्तार से हाथ में पिस्तौल व चाकू लेकर दाइगुट्टू की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने युवतियों से बदसलूकी भी की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दाईगुट्टू चौक पर इलाके के युवकों ने रात करीब 9.45 बजे सड़क जाम कर दिया लेकिन दूसरे पक्ष के युवक विरोध करते हुए जाम हटाने को कहने लगे।  

बस फिर क्या था इसी बात पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया तो कई दुकानों में लूटपाट करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। सोमवार की रात हुई घटना के विरोध में विहिप द्वारा मंगलवार को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News