चीनः आतंकी कनेक्शन के संदेह में गिरफ्तार भारतीय रिहा

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2015 - 10:34 AM (IST)

बीजिंग: चीन में आतंकी कनेक्शन के संदेह में भारतीय सहित 20 विदेशी सैलानियों के ग्रुप को गिरफ्तार किए गए भारतीय को रिहा कर दिया गया है।

आपको बता दें कि बीजिंग स्थित भारतीय एंबैसी बीते कुछ दिनों से उसकी रिहाई के लिए कोशिश कर रही थी। हिरासत में लिए 46 साल के राजीव मोहन कुलश्रेष्ठ दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं। उन्हें गुरुवार देर रात रिहा किया गया।

10 जुलाई को उत्तरी चीन में कुलश्रेष्ठ और 19 और विदेशी सैलानी गिरफ्तार किए गए थे। इन पर एक आतंकी ग्रुप से रिश्ता होने का संदेह था। चीन इस मामले में 11 लोगों को पहले ही रिहा कर चुका है। वहीं, कुलश्रेष्ठ, 5 दक्षिण अफ्रीकी और 3 ब्रिटिश सैलानियों को बिना किसी आरोप के इनर मंगोलिया के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।

यह ग्रुप 47 दिनों की ट्रिप पर था। इन्हें मंगोलिया के इरडोस शहर के एजिन होरो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। टूरिस्ट्स से संपर्क न होने पर उनके टूर ऑपरेटर को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उसने ब्रिटिश सरकार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, मामला सामने आया। 

चीन के अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ आतंकवादियों का प्रोपेगैंडा वीडियो देख रहे थे। इन लोगों की रिहाई के लिए निगोशिएट करने वाली संस्था ''गिफ्ट ऑफ द गिवर्स'' ने कहा कि किसी के भी आतंकियों से रिश्ते नहीं थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News