थाने में उतारा लड़की ने मनचले का भूत, वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2015 - 06:31 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में लड़की को अश्लील कमेंट करना लड़के को भारी पड़ गया। लड़की ने थाने में लड़के की जमकर पिटाई की। हैरानी वाली बात यह है कि लड़की जब मनचले की पिटाई कर रही थी पुलिस बजाए लड़के को बचाने के वीडियो बनाने में व्यस्त थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी मुताबिक संजना नाम की लड़की को अंकित रोज आते-जाते अश्लील कमेंट करता था। संजना उसकी हरकतों से काफी परेशान थी। शनिवार को भी जब अंकित ने संजना को परेशान किया तो उसने अंकित की बाइक रोककर उसकी चाबी निकाल ली।

फिर संजना पास वाले पुलिस स्टेशन चली गई। अंकित भी बाईक की चाबी लेने के लिए संजना के पीछे-पीछे थाने में चला गया। जहां संजना ने अंकित की पुलिस के सामने जमकर पिटाई की। संजना जब अंकित की पिटाई कर रही थी तब थाना इंचार्ज बजाए बीच-बचाव करने के घटना का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि संजना थाने में अकिंत की पिटाई कर रही है और वह लड़की के पैर पकड़कर माफी भी मांग रहा है। इस सारी घटना के बाद लड़की ने मामला दर्ज नहीं कराया इसलिए लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News