साले की बेटी पर फिदा फूफा,अंधेरा होते ही की शर्मनाक हरकत

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2015 - 02:04 AM (IST)

खरखौदा: सेहरी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। अपनी ससुराल में आए हुए एक व्यक्ति ने रात को अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साले की ही लड़की के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की लेकिन नाबालिग लड़की के विरोध के चलते व्यक्ति भाग गया। खरकड़ा, रोहतक निवासी सुरेश सेहरी गांव स्थिति अपनी ससुराल में आया हुआ था। बुधवार रात को वह अपनी ससुराल में ही रुक गया। देर रात को मौका पाकर सुरेश अपने साले की नाबालिग लड़की की चारपाई पर जा पहुंचा। चारपाई पर पहुंचकर सुरेश ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

लड़की की इस दौरान आंख खुलने पर उसने विरोध जताते हुए शोर मचाया जिससे सुरेश भाग खड़ा हुआ। लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों की दी जिस पर परिजनों ने लड़की के साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर उसके फूफा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News