कलयुगी ससुर ने किया बहू से बलात्कार का प्रयास

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2015 - 02:53 AM (IST)

फरीदाबाद(रजत) : गांव खंदावली में रहने वाला एक व्यक्ति रात के समय चुपचाप अपनी पुत्रवधु के कमरे में घुस आया। आरोपी आते ही सोती हुई महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बलात्कार करने का प्रयास शुरू कर दिया। आरोपी से बचने के लिए महिला ने शोर मचा दिया। अन्य लोगों आ जाने पर आरोपी उसे छोड़ कर चला गया। पीड़िता के बयान पर थाना सेन्ट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संत नगर में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह करीब पांच साल पहले पहले गांव खंदावली में रहने वाले सद्दाम के साथ हुआ था। पहले तो वह यह सोच कर चुप रही कि उसका पति लौट आया।

लेकिन तभी उसने उठ कर देखा तो वहां उसका ससुर जाकिर हुसैन था। ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। आरोपी से बचने के लिए उसने तुरंत शोर मचा दिया। जिसे सुन कर उसकी सास वहां पहुंच गई। लेकिन उसके ससुर को कुछ कहने की बजाए वह उसे ही उल्टा सीधा कहने लगी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News