नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2015 - 05:52 AM (IST)

नूंंह(दिनेश): पुन्हाना में नाबालिग को अपहरण कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को लड़की के साथ बरामद कर लिया है। पीड़िता ने अपने बयानों में दो अन्य के खिलाफ अबेटमेंट का आरोप लगाया है। मामले से जुड़े एक आरोपी को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि दो आरोपी फरार है। पुन्हाना के जुम्मा कॉलोनी निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दिन में करीब दो बजे उसकी लड़की को अकेली पाकर आरोपी पुन्हाना निवासी सिराज पुत्र मकमूल उसे किडनैप कर ले गया।

माता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 तथा 366 के तहत किडनैपिंग का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। रविवार को ही दोनों को बरामद कर लिया गया। लड़की के धारा 164सीआरपीसी के तहत बयान अदालत में कराए गए। पुलिस के मुताबिक बयानों में लड़की ने अरोपी के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। पुन्हाना निवासी अलाउद्दीन तथा आरिफ नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन्होंने किडनैपिंग के लिए आरोपी को उकसाया था। जांच अधिकारी  ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामले में रेप का सैक्शन जोड़ते हुए दो अन्य आरोप आरोपियों को भी नामजद कर लिया गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News