नाबालिग बच्ची के पेट से निकले ''सामान'' को देख उड़े होश

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2015 - 05:16 AM (IST)

सिरसा: मामला हरियाणा के सिरसा जिले का है। यह एक ऐसा मामला है जिसने सबके होश उड़ा दिए। सिरसा ही रहने वाली एक लड़की जो सिर के बाल खाती है। ऐसा वह पिछले 10 सालों से कर रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हो गया। डॉक्टरों के द्वारा जांच करने पर पता चला कि लड़की के पेट में बालों के गुच्छा है। डॉक्टरों ने लड़की का सफल आप्रेशन कर उसे नया जीवन प्रदान किया। सूत्रों के अनुसार सिरसा की रहने वाली एक लड़की पेट दर्द के परेशान थी। उसके परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए।डॉक्टरों ने जब उसके पेट की जांच की तो पता चला कि लड़की के पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा है।

डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का आप्रेशन करना होगा। शुक्रवार को उन्होंंने लड़की का आप्रेशन किया। सफल आप्रेशन के बाद डॉक्टरों ने लड़की के पेट से डेढ़ किलोग्राम बालों का गुच्छा निकाला। डॉक्टर व उनकी टीम को लड़की के इस आप्रेशन के करने में 2 घंटे का समय लगा। डॉक्टरों ने बताय कि अगर लड़की का आप्रेशन नही किया जाता तो लड़की किसी भयानक बीमारी का शिकार हो सकती थी। लड़की ने परिजनों ने बताया कि लड़की को बाल खाने की आदत थी। आप्रेशन सफल होने के बाद लड़की के परिजनों ने डॉक्टर व उनकी टीम का धन्यवाद किया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News