बेटी प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया गांधी (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2015 - 04:31 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ तीन दिन के खास निजी दौरे पर शिमला पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों चंडीगढ़ से यहां तक एक कार में आर्इं। यहां से सोनिया गांधी सड़क मार्ग से सफर करने के बाद करीब 11.30 बजे छराबड़ा में होटल वाइल्ड फ्लॉवर हाल पहुंचीं। 


उन्होंने शिमला के निकट छराबड़ा में दोपहर बाद लगभग डेढ़ घंटे तक प्रियंका के नए बनाए जा रहे आशियाने का मुआयना किया। प्रियंका ने भारत के राष्ट्रपति के गर्मियों के अवकाश वाले विश्रामस्थल द रिट्रीट के समीप 4.25 बीघा जमीन खरीद है और वह वहां एक मकान बनवा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रियंका के नए बनाए जा रहे इस भवन के इर्द-गिर्द एसपीजी के जवानों का कड़ा पहरा रहा।


मीडिया के लोगों को भीतर जाने की कड़ी मनाही रही। होटल में कुछ समय रहने के बाद सोनिया एवं प्रियंका दो वास्तुकारों के साथ निर्माण स्थल के लिए रवाना हो गई। दो घंटे तक वहां समय बिताने के बाद वे वापस होटल लौट आईं।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News