लोगों व पुलिस के डर से महिला ने संदूक में छुपा दिया युवक

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2015 - 01:03 AM (IST)

लखनऊ .  गाजियाबाद में हुए युवक का अपहरण का सच जानकर आप हैरान पड़ जाएंगे।  दो सप्ताह से जिस मामले को अपहरण समझकर पुलिस और परिजन खाक छान रहे थे। जब इसका पता चला तो हर कोई सुन कर हैरान हो गया। पुलिस ने युवक को उसे उम्र्र में काफी बड़ी प्रेमिका के घर में रखे संदूक से बरामद किया। सामाजिक प्रतिष्ठा की दुहाई देकर जहां परिजन युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं प्रेमी-प्रेमिका शादी की जिद पर अड़े हैं। 
 
दो साल पहले महिला के पति की हो गइ थी मौत
गौरतलब है कि मुरादनगर में रावली रोड निवासी दो बेटे और दो बेटियों की मां 35 साल की महिला के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। सबसे बड़ी बेटी 10 साल की है। महिला के घर पड़ोसी अमन (17) का आना जाना था। पति की मौत के बाद वह उसे बाजार से सामान आदि लाने के लिए बुला लेती थी। इसी दौरान दानों में प्यार हो गया। नजदीकियां बढऩे पर परिजनों को पता चली तो बेटे पर महिला के घर आने जाने से पाबंदी लगा दी। परंतु इसके बाद भी दोनों बाज नहीं आए।
 
18 अप्रैल को हुआ था लापता
गौर रहे कि पिछले दिनों किशोर महिला से मिलने पहुंच गया तो गुस्साए परिजनों ने उसे घर में कैद कर दिया। 18 अप्रैल की रात अमन घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा तो 24 अप्रैल को अपहरण की रिपोर्ट मुरादनगर थाने में दर्ज करा दी। सिरदर्द बने मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने किशोर का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। चार दिन पहले उसकी लोकेशन एनएच-58 के निकट आई लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। मंगलवार रात लोकेशन रावली रोड पर उसके घर के निकट मिलने पर पुलिस ने छानबीन की। पड़ोसी महिला के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पर उसकी लोकेशन वहीं पर मिल रही थी। निराश पुलिस ने महिला से संदूक खुलवाया तो अमन मिल गया।
 
किसके साथ रहेगा युवक ..
संदूक में युवक के मिलने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस की मौजुदगी में दोनों पक्षों में काफी हंगामा हुआ।  देर शाम तक युगल शादी की जिद पर अड़ा हुआ था। वहीं परिजन सामाजिक प्रतिष्ठा की दुहाई देकर किशोर को समझा रहे हैं। वहीं, इस बारे महिला ने दावा किया है कि युवक किशोर नहीं है। उसकी और मेरी उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है। उसे मेरे चार बच्चों से भी कोई आपत्ति नहीं है। मुरादनगर का कहना है कि किशोर को पड़ोसी महिला के घर से बरामद कर लिया है। उसके बयान कोर्ट में कराए जाएंगे। किशोर किसके साथ रहेगा यह उसकी मर्जी है। पुलिस अपना काम करेगी।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News