आप पार्टी ने बनाई नई टीम, देश में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2015 - 12:13 AM (IST)

नई दिल्ली. आप ने देश में विस्तार की अपनी योजना पर तेजी से अमल करने के लिए संगठन में बदलाव किया है और लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।  पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने नई टीम का गठन किया है। इसमें आशुतोष सहित अरविंद केजरीवाल के निष्ठावान सदस्यों का कद बड़ा किया गया है।  आप ने कहा, ‘‘पीएसी ने देश भर में संगठन के काम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यह टीम राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को मिशन विस्तार में मदद करेगी। उल्लेखनीय है कि देश में विस्तार की योजना पार्टी में मतभेद का एक प्रमुख कारण थी और बाद में विवाद इतना बढ़ा कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे नेताओं को बाहर कर दिया गया। पार्टी के कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा, कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय चेहरा हैं।...हम दूसरे राज्यों में जा रहे हैं और हमें नए चेहरों की तलाश है। हम एेसे चेहरों की पहचान करना चाहते हैं जो हमारा क्षेत्रीय चेहरा बनेंगे।’’

 
 आप नेता ने संकेत दिया कि पार्टी निकट भविष्य में पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में विस्तार पर ध्यान देने जा रही है। पहले दिल्ली इकाई के संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे आशुतोष अब राष्ट्रीय संयोजक के सचिवालय और समन्वय का काम देखेंगे।  दिलीप पांडे को दिल्ली में पार्टी का संयोजक बनाया गया है तथा वह साथ ही मीडिया की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा को दिल्ली इकाई का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।  अलका लांबा, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, अमानतुल्ला खान, नरेश बालयान तथा कुछ दूसरे नेताओं को संगठन और जि?मेदारियां दी गई हैं।  पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रभारी होंगे तो कुमार विश्वास, एनआरआई, फंडिंग और प्रचार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देखंेगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News