5वीं पास किसान बना डॉक्टर, लौटा दी पिता की सांसें

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2015 - 12:32 PM (IST)

बीकानेर: बीकानेर में केडब्ल्यूएस गांव में एक बेटे ने अपनी समझदारी से पिता की सांसे दोबारा लौटा दी। जानकारी मुताबिक केडब्ल्यूएस गांव में 62 साल के मनीराम नाम के आदमी को अस्थमा का दौरा पड़ा। सांसें उखडऩें लगीं तो घरवालों ने दवा दी, लेकिन दवा का कोई असर नहीं हुआ। रात का समय था तो शहर जाने का कोई साधन नहीं था। पिता की बिगड़ती तबीयत देखते हुए बेटे सुभाष को एक प्लान सूझा। वह घर में रखा साइकिल में हवा भरने का पंप उठा लाया। पिता के मुंह पर मास्क लगाया। मास्क की नली को पंप से जोड़ा। दवाई डाली और हवा भरने लगा। 
 
दवा भाप बनकर जैसे ही फेफड़ों तक पहुंची, पिता की सांसें वापिस आनी शुरु हो गई। जब अगले दिन तबीयत सुधरी तो वह डॉक्टर को दिखाने अस्पताल ले गया। डॉक्टर भी सुभाष का इनोवेशन देख हैरान रह गए। डॉक्टर यह जानकर हैरान थे कि 5वीं पास एक किसान ने अपनी समझदारी से पिता की जिंदगी बचा ली। डॉक्टरों का कहना है-भले ही सुभाष का बनाया डिवाइस प्रामाणिक न हो, लेकिन उससे लाभ जरुर पहुंचा है। गांव बीकानेर में दूर-दूर तक सुभाष के ही चर्चे है कि कैसे उसने अपनी समझदारी से पिता की जान बचा ली। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News