नेपाल में फंसे यात्रियों का पहला जत्था स्वदेश पंहुचा

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2015 - 12:59 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का विशेष विमान सुपर हरक्यूलिस भूकंप प्रभावित पडोसी देश नेपाल में फंसे 55 भारतीय नागरिकों को लेकर स्वदेश लौट आया है। इसमें चार बच्चे भी शामिल है।  रक्षा मंत्रालय ने मुख्य प्रवक्ता शिवांशु कार ने यूनीवार्ता को बताया कि सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस 55 भारतीयों को लेकर 2220 बजे पालम हवाई अड्डे पर उतरा। इस विशेष विमान से चार टन राहत सामग्री तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के 39 जवानों को काठमांडू भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि वायुसेना काष्ट-17 ग्लोबमास्टर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के 96 जवानों तथा 15 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंच गया है। जबकि दूसरा विमान अभी रास्ते में है।  नेपाली लोगों की सहायता के लिए बटिढ़ा से एक आई एल-76 विमान एन डी आर एफ के 163 जवान पांच खोजी कुत्ते तथा 28 टन राहत सामग्री लेकर रवाना हो गया है। जबकि गोरखपुर से उड़ान भरने वाले दो एम आई- 17 को खराब मौसम के कारण वापस लौटना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News