JK के राज्यपाल वोहरा को छोड़ना पड़ सकता है राजभवन, कर्ण सिंह पहुंचे कोर्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2015 - 08:12 AM (IST)

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा को जम्मू के राजभवन की बिल्डिंग छोड़नी पड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार राज्य की शीतकालीन राजधानी के राजभवन पर मालिकाना हक जताते हुए डॉ. कर्ण सिंह कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। राज्य सरकार ने 1 मई, 1967 को यह संपत्ति चार हजार रुपए प्रति माह पर लीज पर ली थी।

डॉ. कर्ण सिंह ने 15 जनवरी, 1970 में हरि-तारा चैरिटेबल ट्रस्ट बनाकर संपत्ति ट्रस्ट के हवाले कर दी थी, तभी से डॉ. कर्ण सिंह संपत्ति पर सरकार के कब्जे को गलत बता रहे हैं। डॉ. कर्ण सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि ट्रस्ट को सामाजिक कार्य के लिए इस संपत्ति और उससे होने वाली आमदनी की बहुत जरूरत है। अदालत ने मुख्य सचिव और लोक निर्माण विभाग से 12 मई से पहले जवाब मांगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News