केजरीवाल पर विश्वास ने भी जताया था अविश्वास

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2015 - 05:14 AM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर पार्टी नेता कुमार विश्वास ने भी अविश्वास जताया था। पार्टी के एक अन्य नेता अजय वोहरा की एक मेल से इसका खुलासा हुआ है। एक अखबार में प्रकाशित समाचार के मुताबिक अजय वोहरा ने केजरीवाल को एक ई-मेल भेजकर कुमार विश्वास पर कई संगीन आरोप लगाए। 
 
वोहरा का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास अमेठी में एक महिला वालंटियर के साथ सोते थे। कुमार की पत्नी ने उन्हें उक्त महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा भी था। इसी मसले पर कई बार पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मेलबाजी भी हुई। वोहरा ने कुमार विश्वास पर कालाधन लेने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने यह मेल गत 24 दिसम्बर को भेजी थी। केजरीवाल ने वोहरा को मामले की जांच कराने और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद केजरीवाल ने संसदीय मामलों की कमेटी को इस मामले की जानकारी दी और आगे की कार्रवाई के लिए राय मांगी। खबर के मुताबिक मामले की जानकारी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी थी।
 
मामला सामने आने पर विश्वास ने केजरीवाल को भेजे गए ई-मेल में कहा कि केजरीवाल को खुद मुझे इस बारे में पूछकर मेरा पक्ष जानना चाहिए था, बजाय वोहरा की बात पर यकीन करने के। मेल में विश्वास केजरीवाल से अपनी इस मामले में राय की बात कहते हैं, साथ ही उनकी पत्नी का नाम इस मामले में घसीटने पर आपत्ति जताते हैं। यही नहीं वोहरा की इस मेल के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि केजरीवाल के पास इस मामले की क्लिप पहले से ही मौजूद थी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News