पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2015 - 12:31 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ से पूर्व विधायक रहे भरत सिंह को कुछ अनजान लोगों ने गोली मारी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।लेकिन वहां पर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भरत सिंह पर करीब 30 राउंड फायरिंग हुई और गोली सीधा उनके सिर पर लगी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौके पर घायल हुए तीनों लोगों को जल्दी से जल्दी गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के समय भरत सिंह के साथ मौजूद उनके दो पर्सनल सिक्योरिटी अफसरों को भी गोली मारी गई थी, जिनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। भरत सिंह पर यह हमला किसने किया इस बात को कोई सुराग नही मिल पाया है। भरत सिंह नजफगढ़ से 2008 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े थे और निर्वाचित हुए थे।

जिसके बाद में वे आईएनएलडी में शामिल हो गए थे, लेकिन 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में वे जीत दर्ज नहीं कर सके। वहीं ये पहली बार नहीं हैं जब भरत सिंह पर हमला हुआ हो। इससे पहले उनपर 2012 में भी बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं और वे घायल हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News