ओबामा ने दिया इंदौर की मोहिनी के सवाल का जवाब!
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2015 - 01:49 PM (IST)

इंदौर : दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति तक कोई संदेश पहुंचना आसान नहीं है लेकिन इंदौर की मोहिनी मोहिते ने यह कर दिखाया। दरअसल, ओबामा ने सोशल प्लेटफॉर्म ''आर्गेनाइजिंग फॉर एक्शन'' बनाया है जिसके जरिए आप राष्ट्रपति तक अपना संदेश पहुंचा सकते हैं। जिसमें मोहिनी का सवाल भी चुना गया है।
उज्जैन से बीसीए कर चुकी मोहिनी ने 8 जनवरी को संदेश भेजा था। इस संदेश को पैनल ने दुनियाभर के टॉप 10 सिलेक्ट कर बराक ओबामा तक पहुंचाया है। मोहिनी का सवाल था ''दुनियाभर में ''अनेकता में एकता'' बनाए रखना सबसे मुश्किल काम है। हर कोई एक सुरक्षित दुनिया में रहना चाहता है। आप सोशल, एजुकेशन, जस्टिस के लिए काम कर रहे हैं। आम आदमी की मुश्किलों को भी समझ रहे हैं यह सबसे बड़ी बात है।''
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें इस बार अपना जवाब भी दिया है। आपको बता दें कि मोहिनी 2013 में लंदन की कंपनी में जॉब शुरू की थी। वे लंदन से ही ''आर्गेनाइजिंग फॉर एक्शन'' के साथ एक साल से ज्यादा समय से जुड़ी हुई हैं।