लग्जरी सुईट में रह कर इलाज करवाएंगे केजरीवाल

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2015 - 01:00 PM (IST)

बेंगलुरु: बिगड़ती तबीयत के बाद इलाज के लिए बेंगलुरु रवाना हुए अरविंद केजरीवाल यहां स्थित जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी में 10 दिन बिताएंगे। यहां उनके कफ और हाई ब्लड शुगर का इलाज चलेगा।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल यहां अपने माता-पिता के साथ गए हैं। उनके लिए संस्थान में एक लग्जरी सुईट बुक किया गया है, जिसका नाम है ''नेस्ट''। यहां तीनों लोगों के रहने, खाने के अलावा ट्रीटमेंट को मिलाकर 30 हजार रुपए तक खर्च होंगे।

यहां एक आयुर्वेदिक डॉक्टर केजरीवाल की जांच करेगा और यह तय करेगा कि उनके लिए योगा, लॉफ थेरेपी, एक्यूपंक्चर, जिम और फिजियोथेरेपी में कौन से विकल्प चुने जाएं। हालांकि, इस इलाज के दौरान उन्हें काफी अनुशासित जीवन जीना होगा। हर दिन इलाज सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू होगा और शाम 7 बजे तक चलेगा। इस बीच उन्हें चार घंटे का ब्रेक भी मिलेगा।

 शाम सात बजे डिनर और सोने का वक्त रात 9 बजे होगा। यहां रहने के दौरान पहले हफ्ते में केजरीवाल को खाने में शाक-सब्जियां, वेजिटेबल सूप, ताजे फल, जूस और उबली सब्जियां दी जाएंगी। एक हफ्ते के बाद उन्हें रेग्युलर खाना लेने दिया जाएगा,  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News