BBC ने दिखाई निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री, पिता बोले- कोई ऐतराज नहीं

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2015 - 09:26 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत सरकार 16 दिसंबर के गैंगरेप कांड पर आधारित विवादित डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित नहीं करने पर जोर दे रही है लेकिन बीबीसी ने इसे तय समय से पहले ही गुरुवार सुबह तड़के साढ़े तीन बजे डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया। पहले ये डॉक्यूमेंट्री 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को दिखाई जानी थी लेकिन समय में बदलाव किया गया।

इस बीच निर्भया के पिता ने कहा कि उन्हें डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने पर कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि यह समाज का आईना है। निर्भया के पिता ने कहा कि उन्हें व्यक्ति‍गत तौर पर डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने पर कोई आपत्ति‍ नहीं है लेकिन अगर सरकार ने इस पर रोक लगाई है तो जरूर कोई ठोस कारण होगा, जबकि निर्भया की मां ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि लगता है कि लड़ते-लड़ते हम मर जाएंगे लेकिन दोषि‍यों को सजा नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि गत बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार इस डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित नहीं होने देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News