बुर्काधारी युवकों ने किया 21 वर्षीय लड़की से रेप

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2015 - 02:47 AM (IST)

बेंगलूर(मे.): बेंगलूर में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में 21 साल की एक लड़की के साथ 2 लोगों ने दुष्कर्म किया जिन्होंने अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन रखा था। पीड़िता शहर के लालबाग इलाके के पास रहती है। दोनों आरोपी देर शाम पिछले दरवाजे से लड़की के घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब पीड़िता घर में अकेली थी। लड़की ने कहा कि उसके साथ बारी-बारी बुर्का पहने शख्स ने रेप किया जबकि दूसरा उसकी मदद करता रहा। घटना के बाद लड़की के भाई ने उसे घायल हालत में देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News