भाई को बचाते-बचाते खुद दुनिया को कह गई अलविदा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 02:17 AM (IST)

मंडला. भाई-बहन का रिश्ता कितना अहम होता है, इसका अंदाजा मंडला में हुई घटना से लगाया जा सकता है। यहां एक 4 साल के भाई को बचाने के 6 साल की बहन ने अपने प्राण गवा दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई नरसिंह परते ने बताया कि शारदा और उसका छोटा भाई सिद्घू बंजर नदी में सुबह करीब 11.30 बजे नहाने गए थे। नदी में जहां वे नहा रहे थे, वहां का जलस्तर लगभग 5 फीट था। नहाते वक्त सिद्घू डूबने लगा तो उसे बचाने शारदा आगे बढ़ी और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस दौरान वह स्वयं को संभाल नहीं सकी और गहराई में चली गई। सिद्घू यह देखकर नदी से अपने घर की ओर भागा और अपने पड़ौसियों को बताया। तत्काल पड़़ोसी आए और शारदा को बाहर निकाला, इस समय तक शारदा की सांस चल रही थी। आनन-फानन में बच्ची को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News