राहुल की नाराजगी रंग लाईः कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2015 - 06:41 PM (IST)

नई दिल्लीः अपनी बात मनवाने का तरीका शायद कांग्रेस  उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अा ही गया लगता है। शायद इसलिए उनकों मनाने के चक्कर में पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है।

कांग्रेस में अाज बड़े फेरदबल की घोषणा की गई। इस फेरबदल में राहुल गांधी का प्रभाव साफ देखने को मिला इसलिए उनके करीबियों को पार्टी में अहम पद दिए गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टीम का हिस्सा समझे जाने वाले अजय माकन अब दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। 

पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली थे। वहीं, संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण होंगे।  

तेलंगाना में अब पार्टी की कमान उत्तम कुमार तो जम्मू-कश्मीर में यह जिम्मा गुलाम मीर संभालेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि माकन जल्द ही पदभार संभालेंगे और पीसीसी की बैठक बुलाई जाएगी।

छुट्टियों से वापस नहीं आना चाहते राहुल

 एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक राहुल गांधी फिलहाल अपनी छुट्टियों से वापस नहीं आना चाहते। सूत्रों के मुताबिक राहुल चाहते हैं कि कांग्रेस में उनके कुछ विरोधी नेताओं को पहले बाहर किया जाए और उनके मनमुताबिक नेताओं को जगह दी जाए। ऐसे में सोमवार को कांग्रेस में कई राज्यों में किए गए फेरबदल को इस संदर्भ से जोड़ कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार सोनिया ने अपने करीबियों को साफ कर दिया है कि वे अध्यक्ष के तौर पर एक और कार्यकाल नहीं चाहतीं। उन्होंने इन नेताओं से समस्या का समाधान निकालने को कहा है। 

कहां  हैं राहुल,सभी बेखबर ?  

राहुल गांधी छुट्टी बिताने कहां गए हैं इसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं चल रहा । कोई कह रहा है कि राहुल  यूरोप में विपसना साधना करने के लिए गए हैं। कोई रह रहा है राहुल थाईलैंड में हैं। इस संबंध में सवाल किए जाने पर सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा, जब राहुल लौटेंगे तो आपको पता लग जाएगा। प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के मुद्दे पर सोनिया ने किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News