दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को दी खौफनाक सजा

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2015 - 08:00 AM (IST)

पलवल(कपूर): दहेज की मांग को लेकर एक 26 वर्षीय महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत्तिका के परिजनों ने बताया कि करीब 8 वर्ष पहले दाताराम ने अपनी लड़की कुसुम की शादी पलवल के गांव नाई नगला निवासी शेरसिंह पुत्र अत्तरसिंह के साथ की थी।

ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर कुसुम को प्रताडि़त करने लगे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद शेरसिंह को कई बार हजारों रुपए दिए। उसके बाद भी उनकी लड़की को प्रताडि़त किया जाता रहा। दहेज की मांग को लेकर शुक्रवार को कुसुम को प्रताडि़त किया गया और फांसी देकर उसकी हत्या कर दी गई।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शेरसिंह ,अत्तरसिंह ससुर ,सुभाष चचिया ससुर व देवर लक्ष्मन ने मिलकर मेरी बेटी को फांसी देकर मारा है। दहेज की मांग के चलते शेरसिंह कुसुम के साथ मारपीट करता और दहेज की मांग करता था। पुलिस जांच अधिकारी हनिश खान ने बताया कि गांव नाई नगला में कुसुम नामक 26 वर्षीय महिला की ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News