भारत में बनाए जाएंगे छह करोड़ घर : जेटली

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2015 - 11:34 PM (IST)

नई दिल्ली.  केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज वर्ष 2022 तक देश  में  गरीबों के लिए छह करोड़ ‘पक्के’ घर बनाने पर जोर दिया और इस वित्तीय वर्ष  में  आवासीय एवं शहरी विकास क्षेत्र के लिए 22407 करोड़ रुपए आवंटित किए। वर्ष 2022  में  भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर हासिल करने के लिए कई दृष्टिकोण पेश करते हुए जेटली ने कहा कि राज्यों के नेतृत्व में और केन्द्र के मार्गदर्शन में ‘टीम इंडिया’ के नजरिए में ‘‘भारत में हर परिवार के लिए एक छत’’ शामिल होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास के लिए ‘टीम इंडिया’ को शहरी क्षेत्रों में दो करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में चार करोड़ घर पूरे करने होंगे।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News